जिम ट्रेनर पर फ़िदा डॉक्टर की पत्नी ने ट्रेनर को गोलियों से छलनी करवाया

जिम ट्रेनर पर फ़िदा डॉक्टर की पत्नी ने ट्रेनर को गोलियों से छलनी करवाया


श्क का रोग जिसे लग जाय उसको भला बुरा सूझता नहीं है I वैसे रोग चाहे इश्क का हो या जिस्म का तकलीफ तो दोनों ही देती है I एक कहावत है रोग ने रोगी बना दिया प्रेम ने योगी बना दिया I इश्क नाम का रोग एक ऐसा रोग है जो किसी को भला समझ में नहीं आया I इस रोग में उलझ उलझ कर रह गए सुलझे सुलझे हुए भी कई लोग I ये जो मन मेंं नाहक हद से ज्यादा किसी को पाने की लालसा का लोभ है
यही इन्सान का सबसे बड़ा रोग है और इसी से वो दिशाहीन हो जाता है दृष्टिहीत हो जाता है चिन्तनहीन हो जाता है और रोग गहरा होते होते पतन की और जाते जाते चरित्रहीनता की ओर लेकर चला जाता है I 
                     पटना का 26 वर्षीय जिम ट्रेनर बिक्रम सिंह के चाहत के लिये नामचीन फिजियोथेरेपिस्ट जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रहे लेकिन केस दर्ज होने के बाद पार्टी से निलंबित डॉक्टर राजीव कुमार सिंह की पत्नी खुशबु हद से ज्यादा पागल थी I खुशबू, की बात ट्रेनर ने नहीं माना तो वो उसे अपने गुर्गों से गोलियों से छलनी करवाया I लेकिन ट्रेनेट की जान बच गई है और वो गंभीर हालत में चिकित्सीय उपचार करा रहा है I 
                   यह सबको पता होता है की इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छिपते। खासकर आज के टेक्नोलॉजी के युग में अगर पुलिस पीछे पड़ जाये तब तो यह संभव ही नहीं है। चुटकी बजाते कई राज बेपर्द हो जाते हैं। आज बिहार की राजधानी पटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ। पटना का बहुत पॉवरफुल कपल पुलिस की हिरासत में है। हालाँकि अभी तक उनकी गिरफतारी की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इतना तय है कि अब कपल को लंबा इंतजार करना होगा। जिम ट्रेनर के ऑडियों और वीडियो के वाइरल होने से अब शायद ही यह हाई प्रोफ़ाइल मामला दबाया जा सकता है I मीडिया की सक्रियता और सरे साक्ष्य सबूत मिल जाने के कारण अगर पुलिस इसको दबाती है तो पुलिस की काफी फजीहत होगी जो संभव नहीं है I    
                             खुशबू के पति राजधानी के जानमाने डॉक्टर हैं। आये दिन उनके कॉलम अखबार की सुर्खियां बनते हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी देश के लगभग हर हिस्से में और हर मीडिया हाउस में पब्लिस्ड है। पटना के लिहाज से पिछले कुछ वर्षों में वे एक सेलेब्रिटी स्टेटस मेंटेन कर रहे थे। और इसी बीच उनकी पत्नी के पांव फिसल गये। उनकी पत्नी अपने ही जिम ट्रेनर से इश्क लड़ाने लगी। दिन को चैन नहीं, रात भी बेचैनी में गुजरने लगा फिर क्या था जो हुआ है आज बिहार की जनता मीडिया के सक्रियता से सब कुछ जान चुकी है I डॉक्टर की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में आग लग गई। दम्पति का बच्चा बुजुर्गों के पास है और मियां-बीवी पुलिस की हिरासत में हैं ।
                          शनिवार की सुबह पटना के कदमकुआं इलाके में जिम ट्रेनर बिक्रम सिंह पर हुई जानलेवा हमले की यहाँ बात हो रही है । इस मामले में पटना के राजीव कुमार सिंह उर्फ डॉ राजीव अपनी पत्नी खुशबू सिंह के साथ पुलिस हिरासत में हैं। उनसे अपनी पत्नी के जिम ट्रेनर से रिश्ते बर्दाश्त नहीं हुये और उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनके सारे सपने बिखर गये। पटना में उनके नजदीकी रिश्तेदार, दोस्त-यार सभी शॉक में हैं, क्योंकि डॉ. राजीव बेहद हंसमुख प्रकृति के थे। बेहद मिलनसार। हाईप्रोफाइल डॉक्टर जो दोस्तों के लिये हमेशा उपलब्ध होते थे।
                           जिम ट्रेनर फिलहाल आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। उसे जब घायल होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो उसने पुलिस के सामने बेहोश होने से पहले जो बयान दर्ज कराया उसमें डॉ. राजीव और उसकी पत्नी का नाम सामने आया। पुलिस ने डॉ. राजीव की पत्नी और जिम ट्रेनर के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड मंगाया तो सभी दंग रह गये। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच 1100 कॉल हुये। हजारों मैसेजेस। पुलिस के सामने सीडीआर आते ही सबकुछ बेपर्द हो गया। अब बस साजिश की गुत्थियों का राज खुलना बांकी है।

जिम ट्रेनर पर फ़िदा डॉक्टर की पत्नी ने ट्रेनर को गोलियों से छलनी करवाया